जबलपुर-मंडला फोर्ट-जबलपुर के लिए सीधी सेवा 10 मई से शुरू हो रही, दो पैसेंजर्स ट्रेन को किया एकीकृत

जबलपुर-मंडला फोर्ट-जबलपुर के लिए सीधी सेवा 10 मई से शुरू हो रही, दो पैसेंजर्स ट्रेन को किया एकीकृत

प्रेषित समय :15:24:45 PM / Sat, May 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रेल प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग गंतव्य स्टेशनों की पैसेंजर ट्रेनों को एकीकृत किया गया है. इससे अब यात्रियों को बिना ट्रेन बदले अधिक आरामदायक, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा. यह पहल यात्रा को सरल बनाने के साथ समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी.

दक्षिण पूर्व मध्य रेल द्वारा अधिसूचित 12 पैसेंजर ट्रेनों को एकीकृत करते हुए 06 नई एकीकृत पैसेंजर ट्रेनों के साथ मंडला फोर्ट-नैनपुर-जबलपुर और मंडला फोर्ट-नैनपुर-छिंदवाड़ा सेक्शन पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें भी शामिल है. यह सेवा 10 मई रविवार से शुरू हो रही है.

गाड़ी संख्या 51703/51704 जबलपुर-मंडलाफोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन

1- गाड़ी संख्या 51703 जबलपुर-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51709 नैनपुर-मंडला फोर्ट पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51703 जबलपुर-मंडला फोर्ट पैसेंजर ट्रेन 10 मई से जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 18:55 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 23:00/23:15 बजे और मध्यरात्रि 00:30 बजे मंडलाफोर्ट स्टेशन पहुँचेगी.

2- गाड़ी संख्या 51710 मंडला फोर्ट-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51704 मंडला फोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन 10 मई से मंडला फोर्ट स्टेशन से प्रस्थान समय 05:10 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 06:10/06:40 बजे और सुबह 10:05 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी.

गाड़ी संख्या 51705/51706 जबलपुर-मंडला फोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन

3- गाड़ी संख्या 51705 जबलपुर-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51711 नैनपुर-मंडला फोर्ट पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51705 जबलपुर-मंडला फोर्ट पैसेंजर ट्रेन 10 मई से जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 09:55 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 13:50/14:00 बजे और दोपहर 15:00 बजे मंडला फोर्ट स्टेशन पहुँचेगी.

4- गाड़ी संख्या 51712 मंडला फोर्ट-नैनपुर एवं गाड़ी संख्या 51706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन अब एकीकृत नए ट्रेन नंबर 51706 मंडला फोर्ट-जबलपुर पैसेंजर ट्रेन 09 मई  से मंडला फोर्ट स्टेशन से प्रस्थान समय 15:30 बजे, नैनपुर आगमन/प्रस्थान समय 16:30/17:40 बजे और रात 21:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-