नई दिल्ली/चेन्नई. थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस शपथ समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी गेस्ट बनकर पहुंचे. दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली. हालांकि दोनों की दोस्ती करीब 17 साल पुरानी है. जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं.
जोसेफ विजय चंद्रशेखर अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए. रविवार को एक्टर से नेता बने विजय ने चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम सीएम पद की शपथ ली. सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड कर रहे हैं. इस शपथ समारोह में सिर्फ राहुल गांधी को छोड़कर कोई नेशनल लेवल का लीडर नजर नहीं आया. इस दौरान दोनों ने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह सेल्फी से लेकर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और जोड़ी पर जमकर चर्चा हो रही है.
राहुल विजय की 17 साल पुरानी कहानी
राहुल गांधी के विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. किसी का कहना है कि कांग्रेस के 5 विधायकों ने समर्थन दिया है, इसलिए राहुल इस समारोह में पहुंचे थे. लेकिन यह असली वजह नहीं, असली कारण 17 साल पुराना है, जिसकी वजह से राहुल आज उनके इस मेगा इवेंट में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे.
विजय कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय कांग्रेस पार्टी को पसंद करते हैं, इसलिए वह साल 2009 में कांग्रेस शामिल भी होना चाहते थे. साथ ही वो विधान सभा का चुनाव तक लडऩा चाहते थे. इतना ही नहीं इसके लिए विजय राहुल गांधी से मिलने के लिए चेन्नई से दिल्ली भी गए थे. उस वक्त राहुल कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव थे.
राहुल ने विजय को दी थी यह सलाह
जब विजय राहुल गांधी से मिले तो राहुल ने विजय को सलाह देते हुए कहा था कि वह पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर अपने आप को साबित करें, कि उनका जनता पर कितना असर है. इसके बाद देखा जाएगा.
जब राहुल से मिलकर चेन्नई लौटे विजय
बताया जाता है कि राहुल गांधी के सुझाव के बाद विजय दिल्ली से चेन्नई लौट आए. इसके कुछ दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन क्लब बना लिया. इसलिए कह सकते हैं कि विजय का कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ झुकाव की क्या वजह है.
राहुल ने कभी ये नहीं सोचा था
जिस वक्त विजय राहुल गांधी से विधानसभा का टिकट लेने के लिए दिल्ली आए थे, उस दौरान राहुल ने नहीं सोचा है कि यही विजय एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे. उनको सीएम पद की शपथ में जाना होगा.
राहुल गांधी ने इसलिए विजय को किया सपोर्ट
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने थलापति विजय को उसी 17 साल पुराने रिश्ते की वजह से 5 विधायकों का समर्थन किया है. बताया जा रहा है कि अब दोनों नेता इस रिश्ते को राजनीतिक रुप से और मजबूत करना चाहते हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

