जबलपुर: भाजपा ग्रामीण के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, वक्ताओं ने कहा- कार्यकर्ताओं के नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है वर्ग

जबलपुर: भाजपा ग्रामीण के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, वक्ताओं ने कहा- कार्यकर्ताओं के नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है वर्ग

प्रेषित समय :20:58:02 PM / Sun, May 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण के दो दिवसीय वर्ग का समापन रविवार को हुआ. वर्ग के द्वितीय दिवस पर चार सत्र आयोजित किये गए जिसमे विषय वक्ताओं ने अपेक्षित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया.

वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी ने कहा प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है,जो संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है.

उन्होंने कहा वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओ को पार्टी के इतिहास, कार्यकर्त्ता निर्माण, कार्यपद्धति, विचार परिवार, देश के समक्ष चुनौतियां, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मन की बात, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया एवं एआई का प्रभावी उपयोग आदि विषयो पर विषय वक्ताओं ने प्रबोधन दिया.

उन्होंने कहा  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशन में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हमारी सरकार जनहित का निरंतर कार्य कर रही है, उनके साथ हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि जनता से सीधे जुड़ते हुए संगठन के कार्यों का विस्तार करें. मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ग में में जिन विषयो पर मार्गदर्शन मिला है उसे आपने आत्मसात किया होगा, निश्चित रूप से प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा.

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

वर्ग में सांसद श्री आशीष दुबे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, जिला प्रभारी श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, पूर्व विधायक श्री रामप्रकाश गर्ग, महामंत्री राजेश दाहिया, रुपेश पटेल की उपस्थिति में पूर्व विधायक ताराचंद बाबारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला श्री भीष्म द्विवेदी, श्री गजानंद पंचश्वर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सोशल मीडिया संभागीय प्रभारी अमन शर्मा ने विषय वक्ता के रूप में संबोधित किया.<

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-