Railway : जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को इस तारीख को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

Railway: जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को इस तारीख को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त

प्रेषित समय :18:14:03 PM / Mon, May 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे द्वारा मध्य रेल के पुणे मंडल में दौंड जंक्शन-मनमाड़ जंक्शन रेलखण्ड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत कनेक्शन के लिए कमीशनिंग कार्यों हेतु प्री-नॉनइंटरलॉकिंग एवं नॉनइंटरलॉकिंग कार्य करने के लिए अधिसूचित किया गया है. जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन को 01-01 ट्रिप निरस्त रहेगी.  

प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां

1- गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से 17 मई को निरस्त रहेगी.
2- गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन पुणे से 18 मई को निरस्त रहेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-