बरगी डेम हादसा, रिसॉर्ट ने पत्र लिखकर अधिकारियों को बताया था, क्रूज पानी में चलने लायक नहीं है, ध्यान नहीं दिया, हो गई 13 लोगों की मौत

बरगी डेम हादसा, रिसॉर्ट ने पत्र लिखकर अधिकारियों को बताया था, क्रूज पानी में चलने लायक नहीं है, ध्यान नहीं दिया, हो गई 13 लोगों की मौत

प्रेषित समय :18:15:53 PM / Wed, May 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे को लेकर नए नए खुलासे हो रहे है. अब घटना के 13 दिन बाद मैकल रिसोर्ट के नाम से लिखा गया एक पत्र सामने आया है. इसमें 1 मार्च को ही पर्यटन निगम को बता दिया गया था क्रूज खराब है, पानी में चलने लायक नहीं है, इसके बाद भी क्रूज को बंद नहीं कराया गया.

खबर है कि पत्र में आगे लिखा है कि दो क्रूज उपलब्ध हैं, जिसमें मैकलसुता क्रूज वर्ष 2006 में आया था. इसे लगभग 20 वर्ष हो गए हैं. दूसरा क्रूज रेवा वर्ष 2007 में आया, जिसे लगभग 19 साल हो गए. दोनों क्रूज के इंजन में कई बार सुधार कार्य हो चुका है, लेकिन अब यह बार-बार खराब होते हैं. इस संबंध में कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है. रेवा क्रूज बोट 14 जनवरी 2025 को राउंड के दौरान दोनों इंजन बंद हो गए थे.

हैदराबाद बोट बिल्डर द्वारा मेल के माध्यम से अवगत कराया गया कि इंजन काफी पुराने हो गए हैं. स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे. अत: दोनों इंजन ही बदलना चाहिए.  मैकल रिसोर्ट प्रबंधन ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार अधिकारियों को खतरे के बारे में बताया था. पत्र क्रमांक 45,108 और 169 में लगातार इंजन की हालत खराब हालत और उन्हें बदलने का जिक्र भी किया गया था. इसके बावजूद मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.  इस बात जानकारी होने के बाद भी पर्यटकों को बैठाकर क्रूज डैम में उतारा गया, जिससे हादसे में 13 लोगों की जान चली गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-