जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित पे्रम नगर गढ़ा के एक मकान में आईपीएल क्रि केट सट्टा खिला रहे दो युवक जयप्रकाश यादव व अमित कुशवाहा को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से पुलिस ने 6200 रुपए नगद, पेन ड्राइव,लैपटाप 11 मोबाइल फोन सहित लाखों रुपए के हिसाब के रजिस्टर जब्त किए है. पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घमापुर क्षेत्र के बल्ली गुप्ता के इशारे पर सट्टा खिला रहे थे, उन्हे बल्ली द्वारा 15-15 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाता है.
पुलिस के अनुसार गढ़ा के प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे गली में रोमेश गुप्ता के घर में जयप्रकाश यादव उम्र 51 वर्ष निवासी गीतांजली स्कूल के पीछे सरीना कम्पाउण्ड किराये का मकान ओमती वर्तमान पता प्रेमनगर रोमोश गुप्ता का मकान व अमित कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रामपुर चौक यादव अखाड़ा के पीछे गोरखपुर वर्तमान पता रेतनाका साहिब टाउनशिप में राम किशोर का मकान ग्वारीघाट मिलकर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिला रहे है. जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उक्त मकान में दबिश दी, पुलिस को देखते ही क्रिकेट सट्टा खिला रहे युवकों में अफरातफरी मच गई.
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मौके से डेल कम्पनी का 1 लेपटाप, 1 पेन ड्राईव, एण्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, 2 केलकुलेटर, सट्टा पर्ची, 2 डायरी, 4 नग मोबाइल चार्जर, 1 एक्सटेंसन बोर्ड, 6 पेन, 1 पेंसिल, 4 कल्याण व राजधानी सट्टे का नम्बर 2 टेबल, नगदी 6 हजार 200 रूपए जब्त किए. पुलिस को पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि बल्ली गुप्ता निवासी घमापुर के कहने पर वे क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे, बल्ली द्वारा दोनों को 15-15 हजार रुपए महीना दिया जाता है.
इसके बाद जो भी सट्टा लगाता है उनके पैसों का लेन देन बल्ली गुप्ता द्वारा किया जाता है. बल्ली के इशारे पर और भी लोग क्रिकेट सट्टा खिलाते है, जिनके नाम व नम्बर मोबाइल फोन में सेव है. पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद बल्ली गुप्ता को पकडऩे के लिए घमापुर व धनवतंरी नगर दबिश दी गई लेकिन दोनों स्थानों पर बल्ली गुप्ता नहीं मिला. पुलिस अब आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस ने जयप्रकाश व अमित कुशवाहा के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई.
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनी भूमिका-
क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपियों को पकडऩे में एसआई योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमलेश वैद्य, अरूण, दिनेश क्राईम ब्रांच के एएसआई अनिल पाण्डे, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मारते, महिला आरक्षक नीलम तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

