जबलपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद ने की जल सेवा

जबलपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद ने की जल सेवा

प्रेषित समय :18:13:55 PM / Thu, May 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, सुंदरी संभाग श्री मुनिसुब्रत नाथ शाखा हनुमानताल द्वारा एक दिवसीय जल सेवा  करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो कि  श्री योग वेदांत सेवा समिति जबलपुर तथा संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम, लम्हेटा घाट, जबलपुर के संयुक्त सौजन्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्मों पर विगत 25 वर्षों से निरंतर निशुल्क जल सेवा संचालित की जा रही है.

इस संबंध में संभाग की अध्यक्ष मौली जैन ने बताया कि मुनि सुब्रत नाथ शाखा  हनुमानताल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रेन यात्रियों एवं स्टेशन पर उपस्थित लोगों को शीतल जल वितरित किया गया. कार्यक्रम में योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों के साथ सुंदरी संभाग की संभाग अध्यक्ष श्रीमती मौली जैन, शाखा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति जैन, सचिव श्रीमती आरती जैन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती नीलिमा जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रानी जैन एवं श्रीमती शिल्पा जैन की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग प्राप्त हुआ. सेवा कार्य में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए यात्रियों की सेवा को पुण्य कार्य बताया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-