जगन्नाथपुरी से गांजा की खेप लेकर जबलपुर पहुंची नाबालिगा गिरफ्तार, महिला तस्करों का गिरोह लेकर आया था

जगन्नाथपुरी से गांजा की खेप लेकर जबलपुर पहुंची नाबालिगा गिरफ्तार, महिला तस्करों का गिरोह लेकर आया था

प्रेषित समय :15:39:59 PM / Thu, May 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मदनमहल थाना पुलिस ने दद्दा परिसर के पास संदिग्ध हालत में जा रही नाबालिगा को रोककर उसके पास रखे बैग से गांजा बरामद किया है. नाबालिगा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रश्मि ठाकुर सहित अन्य महिलाओं के साथ वह जबलपुर आई थी. रश्मि ने ही उसे सूटकेस पकड़ा और पहले ही बाहर निकल आई. पुलिस अब महिला तस्कर रश्मि व उसकी साथियों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार आज दद्दा परिसर के सामने भ्रमण के दौरान एक बालिका को संदिग्ध हालत में सूटकेस ले जाते हुए देखा तो रोककर पूछताछ की. जिसपर उसने अपना नाम प्रिया (परिवर्तित ना) उम्र 16 वर्ष बताते हुए कहा कि वह रश्मि ठाकुर व गिरोह की अन्य महिलाओं के साथ जगन्नाथपुरी से रायपुर फिर रायपुर से ट्रेन में बैठकर जबलपुर के मदनमहल रेल्वे स्टेशन आई रश्मि ने अपना बैग लेकर चलने के लिए कहा और आगे निकल गई. पुलिस ने जब नाबालिग प्रिया के पास रखे सूटकेस की तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा बरामद करते हुए स्टेशन के बाहर महिला तस्कर रश्मि ठाकुर की तलाश की लेकिन वह नाबालिगा के पकड़े जाते ही भाग निकली.

पुलिस ने नाबालिगा के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत दो लाख रुपए से अधिक है. पुलिस ने 16 वर्षिय विधि विवादित  बालिका एवं रश्मि ठाकुर के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर रश्मि ठाकुर व उसकी साथी तस्कर महिलाओं को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया. 16 वर्षिय विधि विवादित बालिका को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे में उप निरीक्षक केएन राय, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक नीलम मिश्रा, आरक्षक बालाराम की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-