रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करते चार नाबालिग बालकों को आरपीएफ ने पकड़ा, बाल कल्याण समिति को सौंपा

रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करते चार नाबालिग बालकों को आरपीएफ ने पकड़ा, बाल कल्याण समिति को सौंपा

प्रेषित समय :20:04:54 PM / Sat, May 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल यात्रियों एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतत सजग रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के अंतर्गत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चार नाबालिग बालकों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया.

आरपीएफ के मुताबिक 15 मई शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर के उप निरीक्षक  प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक हरिओम सिंह, आरक्षक अरुण यादव, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक देवी शंकर पांडे तथा स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य)संजय जायसवाल द्वारा जबलपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म पर गश्त के दौरान चार नाबालिग बालक लावारिस अवस्था में भीख मांगते हुए पाए गए.

पूछताछ करने पर बालकों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिसके पश्चात उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया. विस्तृत पूछताछ में बच्चों ने घर से भागकर जबलपुर स्टेशन आने एवं यहां भीख मांगने की बात स्वीकार की. सभी बालकों की आवश्यक कागजी कार्रवाई एवं चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें बाल कल्याण समिति (सीडबलूसी), गोकलपुर, जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया. समिति द्वारा जारी निर्देशानुसार चारों बच्चों को शासकीय बाल गृह, गोकलपुर में नियमानुसार सुपुर्द कर सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया.

जबलपुर रेल मंडल द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. रेलवे सुरक्षा बल आमजन से भी अपील करता है कि स्टेशन परिसर में किसी भी असहाय अथवा संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने वाले बच्चों की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा रेल प्रशासन को दें.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-