बीना. पश्चिम मध्य रेलवे के बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खुरई के बांदरी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालकिशन कोली (58) का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे राजस्थान में वारंट तामील करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.
प्रधान आरक्षक बालकिशन कोली, पिता मोहनलाल कोली निवासी बीना अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी. स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर को दी. प्रधान आरक्षक को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पीएम के लिए भेजा गया शव
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही बीना थाना पुलिस और बांदरी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई. मृतक बालकिशन कोली के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

