जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित गौमुख आश्रम में रहने वाली साध्वी आत्म निष्ठा उर्फ लता सिंह ठाकुर को किसान की जमीन दिखाकर परविंदर गुजराल उर्फ मोंटी ने 20 लाख रुपए हड़प लिए। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब साध्वी ने मोंटी गुजराल से रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि किसान की जमीन को बताकर रुपए हड़पे है। पुलिस ने साध्वी आत्म निष्ठा उर्फ लता सिंह की रिपोर्ट पर मोंटी गुजराल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के मन्नूलाल अस्पताल के पास रहने वाली साध्वी आत्म निष्ठा उर्फ लता सिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष की पहचान कुछ वर्ष पहले परविंदर गुजराल उर्फ मोंटी गुजराल से हुई थी। जो की नियमित रूप से गौमुख आश्रम आता था और स्वयं को प्रापर्टी डीलर व राजनीतिक प्रशासनिक व्यक्तियों के मध्य पहुंच पकड़ वाला व्यक्ति बताता था। बातचीत के दौरान परविंदर से आश्रम हेतु 2-3 एकड़ जमीन दिखाने कहा तब परविंदर उर्फ मोंटी के द्वारा बरेला बायपास मे स्वयं की भूमि 10 लाख रूपये प्रति एकड के हिसाब से दिखाई गई। कुल रकम 30 लाख रूपये बताया गया जिसमे से 20 लाख रूपये नगद व बैंक खाते मे परविंदर उर्फ मोंटी को शेष 10 लाख रूपये पंजीयन बैनामा के समय देना तय हुआ विश्वास और जान पहचान का फायदा उठाकर मोंटी गुजराल ने हमे आश्रम बनाने जमीन एवं आश्रम का रजिस्ट्रेशन के नाम पर हमसे 20 लाख रूपये रकम ली। जिसमे से कुछ रकम हमने परविदर सिह गुजराल को (11 लाख 60 हजार रूपये) गूगल पे के माध्यम से अलग अलग किश्तो में दिये गये एवं बाकी की रकम परविंदर सिंह गुजराल ने हमारे आश्रम गौमुख धाम आकर नकद लिये। जनवरी माह से जब दो माह हमने जमीन एवं रजिस्ट्रेशन की बात की तो परविंदर सिंह गुजराल ने कहा कि इतने मे काम नहीं चलेगा और पैसा लगेगा। ऐसा कहकर मोंटी गुजराल ने कुल 20 लाख रूपये हमसे हडप लिये। जब हमारे द्वारा मोंटी गुजराल से जमीन के कागज मगाये गये तो मोंटी गुजराल टाल मटोली करने लगा। बाद में पता चला कि जो जमीन दिखाकर मोंटी गुजराल ने रुपया लिया है, वह किसान की है। किसान ने बातचीत के दौरान कहा कि वह किसी मोंटी को नहीं जानता है। मोंटी से चर्चा की गई तो कहा कि रुपया नहीं है, जो रुपया दिया था। उसके बदले में आपके परिचितों का गन लायसेंस करा दूंगा, इसके बाद मोंटी दोबारा नही मिला, फोन भी बंद कर लिया, मोंटी ने धोखाधडी करते हुये 20 लाख रूपये लेकर स्वयं के लाभ में खर्च कर दिये हैं एवं बार बार मांगने पर भी वापस नही कर रहा है। पुलिस ने साध्वी की रिपोर्ट पर परविन्दर उर्फ मोन्टी के खिलाफ धारा 318 (4), 316 (2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-
जबलपुर में किसान की जमीन दिखाकर साध्वी से हड़पे लाखों रुपए
प्रेषित समय :16:46:28 PM / Mon, May 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




