जबलपुर में थानों के टीआई बदले, बेहतर पुलिसिंग के लिए की गई सर्जरी

जबलपुर में थानों के टीआई बदले, बेहतर पुलिसिंग के लिए की गई सर्जरी

प्रेषित समय :17:26:50 PM / Wed, May 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एसपी सम्पत उपाध्याय ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से देर रात कुछ थानों के प्रभारी बदले है.

इस फेरबदल के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं निरीक्षक अनिल पटेल को विजय नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए महिला टीआई सरोजिनी को चरगवां थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि चरगवां के वर्तमान प्रभारी अभिषेक प्यासी को बरगी नगर चौकी भेजा गया है.

बरगी नगर चौकी में पदस्थ सरिता पटेल को अब उखरी चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है. एसपी द्वारा अचानक जारी की गई इस तबादला सूची से महकमे में देर रात ही हलचल तेज हो गई. शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शुमार सिविल लाइन थाने में किया गया बदलाव सबसे ज्यादा चर्चा में है. वहीं चरगवां जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी महिला टीआई को सौंपकर विभाग ने कार्यप्रणाली में बदलाव के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही थानों से लेकर चौकियों तक के प्रभारियों को तुरंत अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-