जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के धनवंतरी नगर क्षेत्र में एक युवक की लाश शुक्रवार 22 मई की सुबह घर में संदिग्ध परीस्थितियों में मिलने से हड़कम्प मच गया. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची धनवंतरी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक श्यामनगर निवासी सुरेंद्र कुमार उम्र 28 साल की लाश घर में मिली है. उसके हाथ में चोट के निशान हैं. फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. बताया जाता है कि युवक का शव कमरे में मिला, जैसे ही घरवालों को पता लगा, रोना-पिटना मच गया. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मामला हत्या है या आत्महत्या की. यह जांच के बाद पता लग सकेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


