नरसिंहपुर के नर्मदा नदी के बरमान घाट में नहाते समय महिला सहित 4 लोग डूबे, नाविकों ने बचाई सभी की जान

नरसिंहपुर के नर्मदा नदी के बरमान घाट में नहाते समय महिला सहित 4 लोग डूबे, नाविकों ने बचाई सभी की जान

प्रेषित समय :17:14:02 PM / Fri, May 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर शुक्रवार 22 मई को एक बड़ा हादसा टल गया। नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक महिला सहित चार लोग गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय नाविकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

नाविकों ने अपनी बहादुरी, सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना से घाट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में इसी बरमान घाट पर डूबने की 5 से 6 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन लगातार हो रही घटनाओं के कारण क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और बच्चों को स्नान कराते समय सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद, कई लोग लापरवाही से नर्मदा नदी में जोखिम भरा स्नान कर रहे हैं, जिससे भविष्य में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-