जबलपुर के होटल सुकून में दो महिलाओं के साथ पकड़े विशेष समुदाय के दो युवक, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

जबलपुर के होटल सुकून में दो महिलाओं के साथ पकड़े विशेष समुदाय के दो युवक, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

प्रेषित समय :19:38:44 PM / Sat, May 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कटंगी बाइपास स्थित होटल सुकून में आज उस वक्त हंगामा मच गया, जब विशेष समुदाय के दो युवक दो महिलाओं के साथ होटल में पकड़े गए. हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यहां पर पहुंचकर छापा मार दिया, इस दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.बताया गया है कि आज दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक महिला, एक युवती को कार में लेकर होटल सुकून पहुंची है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और उन्होंने होटल के कमरों की तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान एक कमरे में एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले. इसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया. आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर हंगामा और तोडफ़ोड़ की. युवक और युवती को कमरे से बाहर निकालकर होटल परिसर में ले आए. इधर घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जब दोनों युवकों को पकड़कर वाहन में बैठाने लगी, तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां भी उनके साथ मारपीट कर दी.

पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवक-युवती को अपने कब्जे में लिया और थाने लेकर पहुंची. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल सुकून में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है और होटल के दस्तावेजों के साथ वहां आने-जाने वालों की जानकारी खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. कार्यकर्ताओं की पकड़ में आए एक युवक का नाम फरहज अली कादरी, निवासी मुजावर मोहल्ला,रानी दुर्गावती मोहल्ला के रहने वाला बताया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-