जबलपुर में आल्टो कार-पिकअप वाहन से पकड़ी गई, 6850 पॉव शराब, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

जबलपुर में आल्टो कार-पिकअप वाहन से पकड़ी गई, 6850 पॉव शराब, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

प्रेषित समय :17:59:43 PM / Mon, May 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पनागर व पाटन पुलिस ने आल्टो कार व पिकअप वाहन में लोड कर जबलपुर लाई गई 6850 पॉव अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया है। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पकड़ी गई शराब की कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। 
                               पनागर पुलिस को खबर मिली कि वाहन क्रमंाक एमपी 20 जेड के 4108 में अवैध शराब लोड कर कटनी की ओर से अवैध कारोबारी जबलपुर आ रहा है। जिसपर पुलिस ने कुसनेर तिराहा पर चेकिंग लगा दी। जैसे ही पिकअप वाहन आते दिखा तो रोकने के लिए इशारा किया, तभी चालक व एक अन्य युवक गाड़ी से कूदकर भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर पिकअप की त्रिपाल खोलकर देखा तो पीछे के डाला में 128 कार्टून में  देशी शराब के कुल 6 हजार 400 पाव  कुल कीमती लगभग 6 लाख 7 हजार 300 रूपये के रखे मिले। उक्त शराब जब्त करने में एएसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, प्रधान आरक्षक बृम्हदत्त तिवारी, राघवेन्द्र पटैल, आरक्षक विवेक, हरवंश, सुजीत, द्वारिका मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही। इसी तरह पाटन पुलिस ने मनकेड़ी रोड चौधरी मोहल्ला में ग्रे रंग की आल्टो कार को रोका तो चालक भाग निकला, पुलिस ने पीछा करते हुए चालक जितेन्द्र जैन कछारगांव ढीमरखेड़ा जिला कटनी को पकड़कर कार की तलाशी तो 450 पॉव देशी शराब मिली। पुलिस को पूछताछ में जितेन्द्र जैन ने बताया कि उसके साथ चक्की ठाकुर  निवासी गोसलपुर, सत्तू एवं बंटा उर्फ शिवम तिवारी दोनों निवासी कुंसरी थाना ढीमरखेड़ा  जिला कटनी थे, जो मौका पाकर भाग निकले है। अवैध कारोबारियों को पकडऩे में एसआई जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक राममिलन, विनय, आरक्षक मोहित, दिनेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-