झांसी. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के उरई-कानपुर रेल सेक्शन में गुरुवार को आए आंधी-तूफान ने रेल संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं में एक टीन शेड उड़कर ओएचई लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूट गए और कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया. करीब 8 घंटे से यात्री अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं.
पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गोरखपुर स्पेशल समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें मोठ, परौना, एट, उरई और पुखरायां स्टेशनों पर खड़ी हैं. लंबे इंतजार से यात्रियों को खाने-पीने और पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म और पटरी किनारे बैठे नजर आए.
तकनीकी टीमें मरम्मत में जुटीं
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तेज आंधी के दौरान पास का टीन शेड उड़कर ओएचई लाइन पर गिर गया था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी टीमें मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

