जबलपुर. एमपी के जबलपुर में जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पिता के साथ इलाज के लिए आई महिला से उसके ही पहचान के एक युवक ने रेप किया. घटना 25 मई की रात की है और आज महिला गढ़ा थाने पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई ज्यादती की घटना पुलिस को बताई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे.
बताया गया है कि 13 मई 2026 को महिला के पिता का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उनकी देखरेख के लिए महिला भी अस्पताल में पिता के साथ ही रहती थी. 25 मई को पड़ोस में रहने वाला राहुल करसा, जो उसका पुराना परिचित था, अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज आया था. रात करीब 10 बजे महिला पानी भरने के लिए मेडिकल कॉलेज के नीचे आई, जहां राहुल पहले से ही अकेला खड़ा था. दोनों के बीच सामान्य बातचीत होने लगी. कुछ बात करने का बोलकर आरोपी राहुल उसे पल्मोनरी बिल्डिंग के पास ले गया और धमकी देकर रेप किया. महिला ने पुलिस को बताया कि राहुल धमकी दे रहा था कि अगर तुम मेरे साथ नहीं गई, तो तुम्हारे पति को बता दूंगा कि तुम्हारा मेरे साथ पहले अफेयर है. डर के कारण बिना किसी से कुछ कहे मेडिकल कॉलेज आ गई. आज महिला पति के साथ गढ़ा थाने पहुंची और राहुल के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज करवाई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

