जबलपुर बरगी बांध कू्रज हादसा, तड़पते रहे घायल, ऑक्सीजन मास्क तक नहीं लगाया, वीडियो सामने आया, प्रत्यक्षदर्शी ने सौंपी पेनड्राइव

जबलपुर बरगी बांध कू्रज हादसा, तड़पते रहे घायल, ऑक्सीजन मास्क तक नहीं लगाया, वीडियो सामने आया, प्रत्यक्षदर्शी ने सौंपी पेनड्राइव

प्रेषित समय :15:13:46 PM / Sun, May 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच तेज हो गई है. जांच आयोग ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसी बीच हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और बचाव कार्य में शामिल रहे बरगी निवासी नीरज मिश्रा ने आयोग के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनका दावा है कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस में चालक के अलावा कोई मेडिकल स्टाफ नहीं था. इससे घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका. इसका वीडियो भी सामने आया है. नीरज मिश्रा ने न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय द्विवेदी को 14 बिंदुओं पर आधारित शिकायत और एक पेन ड्राइव सौंपी है. उन्होंने बताया कि क्रूज डूबने के बाद कई लोगों को पानी से बाहर निकाला गया था और उनमें से कुछ की सांसें चल रही थीं. उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत थी, लेकिन मौके पर पहुंची एम्बुलेंस में न कोई अटेंडर था और न ही प्राथमिक उपचार देने वाला मेडिकल स्टाफ.

वीडियो भी जांच समिति को सौंपा गया-

शिकायतकर्ता के अनुसार एम्बुलेंस चालक ने स्वीकार किया था कि वह अकेले मौके पर पहुंचा था. उनका कहना है कि यदि घायलों को समय रहते सीपीआरए ऑक्सीजन और अन्य जरूरी चिकित्सा सहायता मिल जातीए तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी. इस संबंध में एक वीडियो भी जांच समिति को सौंपा गया है.

इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी-

30 अप्रैल की शाम करीब 5.30 बजे बरगी बांध के बैकवॉटर क्षेत्र में 41 लोगों को लेकर निकला क्रूज मैकल रिसॉर्ट से लगभग चार किलोमीटर दूर पानी में डूब गया था. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थीए जबकि 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था.

आयोग को 60 दिन में सौंपना है रिपोर्ट-

राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक जांच समिति के समक्ष पर्यटन विभाग के तत्कालीन महाप्रबंधकए रिसॉर्ट प्रबंधक और क्रूज चालक के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. समिति को 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है. हादसे के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. क्रूज की तकनीकी स्थितिए मौसम की परिस्थितियांए चालक दल के प्रशिक्षण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच जारी है. इस बीच हादसे में शामिल क्रूज को डिस्मेंटल किए जाने पर भी सवाल खड़े हुए हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-