जबलपुर में सीने में दर्द से परेशान युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते मिला, भेड़ाघाट क्षेत्र में घटना

जबलपुर में सीने में दर्द से परेशान युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटकते मिला, भेड़ाघाट क्षेत्र में घटना

प्रेषित समय :17:27:09 PM / Sun, May 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित ग्राम बहदन में देर रात दयाचंद अहिरवार नामक युवक ने उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब पत्नी व बच्चे घर की छत पर सो रहे थे. आज सुबह दयाचंद को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, देखा तो दयाचंद फांसी पर लटक रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति दयाचंद पिछले कुछ समय से सीने में दर्द होने से परेशान थे, जिसका इलाज भी चल रहा था.  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम बहदन निवासी दयाचंद अहिरवार उम्र 35 वर्ष माल वाहन छोटा हाथी चलाकर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते रहे. बीती रात दस बजे के लगभग दयाचंद माल वाहक वाहन लेकर घर आए. रात 11 बजे के लगभग खाना खाकर सोने के लिए चले गए, पत्नी व बच्चे भी छत पर चले गए. देर रात दयाचंद ने कमरे में पत्नी गोमती की साड़ी का फंदा पंखे में डालकर फांसी लगा ली. देर रात 3.30 बजे के लगभग छोटा बेटा अमृत मोबाइल लेने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि पिता दयाचंद फांसी के फंदे पर लटक रहे है.

पिता को इस हालत में देख बेटे ने शोर मचाया, जिसपर पत्नी अन्य बच्चों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने दयाचंद को इस हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पत्नी गोमती ने बताया कि पति दयाचंद सीने में उठने वाले दर्द से परेशान रहते थे. जिसका अपने स्तर पर इलाज करा रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-