जबलपुर : सेंट मैरी स्कूल में धर्मांतरण को लेकर जबर्दस्त बवाल, मचा हंगामा, संचालक पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर : सेंट मैरी स्कूल में धर्मांतरण को लेकर जबर्दस्त बवाल, मचा हंगामा, संचालक पर एफआईआर दर्ज

प्रेषित समय :14:16:54 PM / Sun, May 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के सुहागी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल में रविवार 31 मई को चल रही प्रार्थना सभा में हंगामा हो गया. स्कूल पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां प्रार्थना सभा के बहाने हिंदूओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है. हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल भी जा पहुंचा और स्थिति को संभाला.

संगठन के पदाधिकारियों अजय चौरसिया, कुमार राठौड़ और कोमल सिंह लोधी ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उनका आरोप था कि स्कूल में काफी लंबे समय से धर्मांतरण किया जा रहा है.
अधारताल थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने स्कूल में बने चर्च में धर्मांतरण कराए जाने संबंधी शिकायत दी हैं. पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है. स्कूल में चर्च की अनुमति थी कि नहीं इसकी जांच भी की जाएगी. इस मामले में संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-