जबलपुर स्टेशन के रैम्प से फिसलकर गिरी महिला यात्री घायल, रेलवे ने तुरंत मुहैया कराया उपचार, दिलाई राहत

जबलपुर स्टेशन के रैम्प से फिसलकर गिरी महिला यात्री घायल, रेलवे ने तुरंत मुहैया कराया उपचार, दिलाई राहत

प्रेषित समय :18:28:32 PM / Tue, Jun 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में गत  दिवस जबलपुर रेल मंडल के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर स्थित रैम्प पुल के समीप एक महिला यात्री फिसलकर गिर गई. घटना के दौरान महिला का पैर फिसलने से उनके पैर में अंदरूनी चोट आ गई.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर तैनात उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) एवं आकस्मिक चिकित्सा सुविधा (ईएमआर) स्टाफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा महिला को आवश्यक सहायता प्रदान की. चिकित्सकीय टीम द्वारा प्राथमिक परीक्षण किए जाने पर महिला के पैर में अंदरूनी चोट पाई गई. इसके पश्चात श्वरूक्र स्टाफ द्वारा मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम श्रीमती ममता है, जो जबलपुर से सिवनी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं. दुर्घटना के बाद रेलवे कर्मियों एवं चिकित्सा दल ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की, जिससे उन्हें शीघ्र राहत मिल सकी.

रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा स्टेशन परिसरों में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है. इस घटना में भी श्वरूक्र स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं समर्पित सेवा भावना के कारण घायल महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सका.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-