जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात अचानक बिजली गुल हो गई. कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बताया गया है कि बिजली गुल होते ही गई वार्ड में भरती मरीज गर्मी बढऩे से बेहाल हो गए, यहां तक कि जनरल वार्ड में भर्ती कुछ मरीज बाहर निकल आए. अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने भी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 मिनट बाद बिजली व्यवस्था सामान्य हो सकी. अस्पताल में सैकड़ों मरीज भर्ती हैं, जिनमें कई गंभीर मरीज भी शामिल हैं. बिजली गुल होने के बाद परिजनों को सबसे ज्यादा चिंता उन मरीजों की रही जिनका इलाज विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की मदद से किया जा रहा है.
अचानक अंधेरा होने से कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि रात में पूरे शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी. मेडिकल कॉलेज में बैकअप के लिए सात जनरेटर लगाए गए हैं और उनमें पर्याप्त डीजल उपलब्ध था. उन्होंने कहा कि बिजली जाते ही जनरेटर स्वत: चालू हो गए थे. उनके अनुसार किसी भी मरीज को परेशानी नहीं हुई और न ही कोई मरीज वार्ड से बाहर आया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

