जबलपुर में पत्नी के बाद पति की खंडहर में मिली लाश, फांसी के फंदे पर लटक रहा था

जबलपुर में पत्नी के बाद पति की खंडहर में मिली लाश, फांसी के फंदे पर लटक रहा था

प्रेषित समय :16:03:10 PM / Sat, Jun 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कंचनपुर अधारताल स्थित किराए के मकान में नेहासिंह की लाश मिलने के बाद आज पति मयंक सिंह की लाश व्हीकल फैक्टरी के खंडहर हो चुके आवास में मिलने सनसनी फैल गई. मयंक सिंह बिजली तार के सहारे फांसी पर लटक रहा था. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वीएफजे इस्टेट में उक्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ सुरक्षा कर्मियों को दिखा था. लेकिन उसे पकड़ा जाता इसके पहले वो अपना वाहन छोड़कर भाग गया था. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान आज सुबह युवक की लाश मिलने की सूचना मिली.

मृतक की पहचान मयंक सिंह पिता प्रताप सिंह 40 वर्ष कंचनपुर थाना आधारताल स्थाई पता ग्राम जुगिया थाना बड़वारा तहसील विजय राघव गढ़ कटनी के रूप में हुई है. मर्ग कायम करके जांच में लिया जा रहा है. गौरतलब है कि न्यू कंचनपुर में स्थित मकान के मालिक ने अधारताल थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार पति-पत्नी पिछले 2-3 दिनों से दिखाई नहीं दे रहे हैं. बंद कमरे के भीतर से तेज बदबू आ रही है. सूचना पर अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. कमरे का ताला तोड़कर पुलिस दाखिल हुई तो रसोई में 35 वर्षीय नेहा सिंह का शव पड़ा मिला था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरिप्रंट विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. पति मयंक के लापता होने पर पुलिस को प्रारंभिक तौर पर उस पर संदेह हुआ, पुलिस मयंक की तलाश में जुट गई थी. रात में वह रेलवे ट्रेक की ओर जाता भी दिखाई दिया था.

नेहा ने की थी दूसरी शादी-

मृतका की पहचान 35 वर्षीय नेहा सिंह के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मदन महल क्षेत्र के अमानपुर की रहने वाली थी और अपने दूसरे पति मयंक सिंह के साथ किराए के मकान में रह रही थी. नेहा के पहले पति की मौत हो चुकी थी. नेहा ने कटनी निवासी मयंक सिंह से दूसरा विवाह किया था. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने यह बताया था कि महिला की मौत 2-3 दिन पहले हुई होगी. शव काफी हद तक सड़ चुका है. माता-पिता की मौत के बाद से 8 साल का मासूम बेटा डरा सहमा हुआ है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-