जबलपुर में नही थम रही लूट की वारदातें, युवक को एक चाकू अड़ाकर लूटा, महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

जबलपुर में नही थम रही लूट की वारदातें, युवक को एक चाकू अड़ाकर लूटा, महिला के गले से मंगलसूत्र छीना

प्रेषित समय :16:49:09 PM / Sat, Jun 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लूट की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, लुटेरों द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की वारदातें की जा रही है. बीती शाम नया गांव रामपुर में मोटरसाइकल से आए बदमाशों ने आयुष नेमा को चाकू अड़ाकर चांदी की चैन व मोबाइल फोन लूट लिया. इसी तरह विजय नगर में विजय नगर क्षेत्र में वृद्ध महिला आशा जैन के गले से सोने क ा मंगलसूत्र छीनकर मोटरसाइकल सवार बदमाश भाग निकले. पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार आयुष नेमा उम्र 19 वर्ष  निवासी स्टेशन रोड मदनमहल ग्लोबल कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है. बीती शाम 6 बजे के लगभग अपने साथी तनिष्क सिंह ठाकुर, साहिल श्रीवास के साथ साई नगर व्हू प्वांइट नयागांव रामपुर घूमने आया था. तीनों दोस्त जब व्यू प्वाइंट के पास खड़े थे, इस दौरान चार नकाबपोश बदमाश आए और आयुष की गर्दन पर चाकू अड़ाकर गले से चांदी की चैन व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले, दोस्तों ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा करना चाहा तो धमकी देते हुए भाग गए.

इसी तरह शिवनगर कदम गार्डन विजय नगर निवासी महिला आशा जैन लगभग 6 बजे शिवनगर जैन मंदिर जाने निकली. जब वे शिवनगर पानी की टंकी के पास पहुंची तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने आशा जैन के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और भाग निकले. महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, उस वक्त लुटेरे भाग चुके थे. महिला ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-