जबलपुर। एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित अनमोल परिसर में रहने वाले शिक्षक नरेश कुमार उपाध्याय के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई है जब परिजन घर घर से बाहर गए थे। चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरेश कुमार उपाध्याय उम्र 56 वर्ष निवासी अनमोल परिसर माढ़ोताल शासकीय शिक्षक है वह अपने पेतृक गांव पड़रिया थाना कटंगी गया था। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कवर्ड के नीचे रखे सोने के जेवर जिसमें मंगलसूत्र, 2 कंगन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाले, 1 चैन, 4 अंगूठी चोरी कर ले गए, बीते दिन आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो खबर दी। जिसपरपरिजन पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, कवर्ड में रखे जेवर गायब है। चोरी की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज से संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
जबलपुर शिक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, माढ़ोताल क्षेत्र में घटना
प्रेषित समय :17:12:30 PM / Mon, Jun 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




