जबलपुर के इंद्रा मार्केट में आधे घंटे तक लड़ते रहे सांड, सड़क पर मची अफरा-तफरी,

जबलपुर के इंद्रा मार्केट में आधे घंटे तक लड़ते रहे सांड, सड़क पर मची अफरा-तफरी,

प्रेषित समय :13:32:09 PM / Mon, Jun 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में सिविल लाइन स्थित इंद्रा मार्केट में उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई जब दो सांड आपस में भिड़ गए, करीब आधा घंटा तक यहां पर यातायात प्रभावित रहा। यहां तक कि कई दुकानों का बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पानी की बौछार मारी लेकिन सांड लड़ते ही रहे। 
                           प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंद्रा मार्केट और एसपी ऑफिस के बीच सड़क पर दो सांड आमने-सामने भिड़ गए। दोनों के बीच सींग से सींग भिड़ाकर काफी देर तक संघर्ष चलता रहाए जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। सांडों की लड़ाई के दौरान एक स्कूटी चालक को भी टक्कर लग गई। हालांकि वह सांडों की सीधी चपेट में आने से बच गया लेकिन उसकी स्कूटी सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना था कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में आए दिन मवेशियों के कारण हादसे हो रहे हैं। मामला अदालत तक पहुंचने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि गोहलपुरए रसल चौकए इंद्रा मार्केट और गोकलपुर रोड जैसे क्षेत्रों में रात के समय आवारा मवेशियों की संख्या और बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पानी और लाठी से हटाने की कोशिश-
लड़ाई के दौरान लोगों ने दोनों सांडों को अलग करने के लिए पानी डाला और लाठियों की मदद से उन्हें भगाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। करीब आधे घंटे तक संघर्ष जारी रहा। बाद में दोनों सांड थककर अलग-अलग दिशाओं में चले गए, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-