जबलपुर. एमपी के जबलपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से स्थापित करने के उद्देश्य से 73 पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर तैनात करने का फैसला किया है. पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने इस कड़े प्रशासनिक कदम के अंतर्गत उन तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया गया है, जिनका एक ही स्थान पर 4 वर्ष या उससे अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका था.
नई सूची में शामिल आरक्षक नीतेष वानखेड़े, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, मंजूलता द्विवेदी, शिवनारायण कुडापे समेत महिला आरक्षक पूर्णिमा चौधरी, रशमीत कौर, पूनम कुशवाहा, रोशनी साहू, कविता शर्मा, प्रिया कुशराम, वंदना भार्गव, रीना चौधरी और विजया राजपूत को नए कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं. इन सभी को तत्काल प्रभाव से कोतवाली, घमापुर, ओमती, सिविल लाइन, रांझी, खमरिया, ग्वारीघाट, गढ़ा, गोहलपुर, हनुमानताल, पाटन, बेलबाग, चरगवां, बेलखेड़ा, गोराबाजार, अपराध शाखा, साइबर सेल, अजाक और यातायात इकाइयों में आमद दर्ज कराने को कहा गया है.
लंबे कार्यकाल वालों के तबादले
इस व्यापक तबादले के जरिए पुलिस महकमे के भीतर एक नई कार्यसंस्कृति विकसित करने का प्रयास किया गया है. लंबे समय से एक ही दफ्तर या थाने के माहौल में ढल चुके स्टाफ को बदलकर कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति अपनाई गई है. शहरी क्षेत्र के कोतवाली, घमापुर, गढ़ा, रांझी, खमरिया, गोहलपुर, गोरखपुर, सिविल लाइन, केण्ट, ओमती, हनुमानताल थानों के साथ-साथ देहात के पनागर, बरगी, बरेला, सिहोरा, गोसलपुर, खितौला और मझौली क्षेत्रों में इस बदलाव का असर दिखेगा. इसके तहत आरक्षक नीतेष वानखेड़े को कोतवाली से घमापुर, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला को ओमती से घमापुर, मंजूलता द्विवेदी को सिविल लाइन से ओमती और शिवनारायण कुडापे को सिविल लाइन से कोतवाली भेजा गया है. महिला सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे को गति देने के लिए पूर्णिमा चौधरी, रशमीत कौर, पूनम कुशवाहा, रोशनी साहू, कविता शर्मा, प्रिया कुशराम, वंदना भार्गव, रीना चौधरी और विजया राजपूत को बिल्कुल नए थानों में तैनात किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


