जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित गढ़ा फाटक क्षेत्र में रहने वाले नितिन साहू को पता ही नहीं चला और उनके बैंक खाते से 2 लाख 82 हजार रुपए कट गए. उन्होने जब एकाउंट चेक किया तो उनके होश उड़ गए, नितिन साहू ने लार्डगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार नितिन साह उम्र 41 वर्ष निवासी जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक जीसीएफ फैक्ट्री में कार्यरत है. उनका पंजाब नेशनल बैंक जवाहर गंज शाखा में खाता है. 31-5-26 की शाम 5 बजे उसने अपनी बेटी की सुकन्या योजना में भुगतान के लिये अपने एकाउण्ट को चेक किया उसके अकाउण्ट में 33 हजार रूपये बचे थे जबकि उसके अकाउण्ट मे पहले से लगभग 3 लाख 17 हजार रूपये थे.
उसी समय उसने आनलाईन अपने मोबाइल से पासबुक चैक की तो पता चला कि 27-5-26 से दिनांक 29-5-26 की बीच उसके अकाउण्ट से तीन बार में कुल 2 लाख 82 हजार रूपये कट गये. एकाउंट से रुपए कटने पर नितिन साहू हतप्रभ रह गए, उन्होने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

