जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित हिरन नदी में नहाते वक्त डूबने से बालक प्रिंस की मोत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ है जब प्रिंस अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था इस दौरान वह गहराई में चला गया. बालक को डूबते देख आसपास के लोग कूदकर तैरते हुए प्रिंस को बाहर निकालकर लाए, उस वक्त प्रिंस की सांसे थम चुकी थी.
बताया गया है कि आज दोपहर के वक्त प्रिंस उम्र 11 वर्ष आज अपने दोस्तों के साथ हिरन नदी में नहाने गया, जहां पर सभी दोस्त उछलकूद मचाते हुए नहा रहे थे. नहाते वक्त प्रिंस गहराई में चला गया, जहां पर वह डूबने लगा. प्रिंस को डूबते देख बच्चों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास नहा रहे ग्रामीण पानी में कूदकर तैरते हुए प्रिंस की तलाश करने लगे, काफी देर बाद प्रिंस को खोजकर बाहर निकालकर लाए, लेकिन उस वक्त प्रिंस की मौत हो चुकी थी.
प्रिंस को इस हालत में देख मां फूट-फूट कर रोई,जिससे मौके पर उपस्थित लोगों की आंखे भी नम हो गई. खबर मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. वहीं पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रिंस के माता-पिता का काफी पहले निधन हो चुका था. वह ग्राम मादा में अपने नाना और मामा के साथ रहता था. मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

