एमपी: फुलवारी-देवेन्द्र नगर नई रेल लाइन पर सीआरएस ने 120 किमी/घंटा की गति से किया सफल स्पीड ट्रायल

एमपी: फुलवारी-देवेन्द्र नगर नई रेल लाइन पर सीआरएस ने 120 किमी/घंटा की गति से किया सफल स्पीड ट्रायल

प्रेषित समय :17:50:00 PM / Wed, Jun 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल अंतर्गत ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के फुलवारी (कि.मी. 1225.520) से देवेन्द्र नगर (कि.मी. 1232.420) के मध्य निर्मित 6.90 किलोमीटर लंबे नवीन रेल खंड का मध्य वृत (मुंबई) के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) गुरू प्रकाश  द्वारा बुधवार को विस्तृत संरक्षा निरीक्षण एवं गति परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा फुलवारी स्टेशन पर निर्माण संगठन एवं जबलपुर मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर परियोजना से संबंधित अभिलेखों एवं संरक्षा दस्तावेजों का परीक्षण किया गया. इसके उपरांत मोटर ट्रॉली के माध्यम से फुलवारी से देवेन्द्र नगर के मध्य नवीन रेल खंड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान रेलवे संरक्षा आयुक्त ने रेल पथ, पुल-पुलियाओं, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, विद्युत अधोसंरचना तथा परिचालन व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया. इसके साथ ही देवेन्द्र नगर से फुलवारी तक 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से निरीक्षण विशेष ट्रेन द्वारा प्रारंभिक परीक्षण किया गया, जो इस खंड की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा मानकों की पुष्टि करता है. देवेन्द्र नगर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्थाओं का भी विस्तृत अवलोकन किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-