पमरे में यात्रियों की संख्या व आय में 14 प्रतिशत की जोरदार उछाल, मई माह में जबलपुर ने दोनों मंडलों को पछाड़ा

पमरे में यात्रियों की संख्या व आय में 14 प्रतिशत की जोरदार उछाल, मई माह में जबलपुर ने दोनों मंडलों को पछाड़ा

प्रेषित समय :19:16:14 PM / Wed, Jun 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में यात्री यातायात से प्राप्त राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है. महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों के निर्देशन तथा तीनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेल ने मई 2026 में यात्री यातायात से 236  करोड़ 89 लाख रुपये ओरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया. इस उपलब्धि में जबलपुर मंडल तीनों मंडलों में अव्वल रहा है.

यह उपलब्धि पिछले वर्ष के इसी माह में प्राप्त 207 करोड़ 59 लाख रुपये की तुलना में 14.12 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है. दर्ज वृद्धि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य रूपये 228 करोड़ 93 लाख की तुलना में 3.48 प्रतिशत अधिक है.  

मंडलवार प्रदर्शन की बात करें तो यात्री यातायात से मई 2026 में जबलपुर मंडल ने 96 करोड़ रुपये, भोपाल मंडल ने 89 करोड़ 91 लाख रुपये तथा कोटा मंडल ने 50 करोड़ 98 लाख का ओरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया. तीनों मंडलों के समन्वित प्रयासों एवं यात्री सुविधाओं में निरंतर विस्तार के कारण यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है.

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम दो माह के दौरान पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात से कुल ?456 करोड़ 95 लाख का ओरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है. यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में प्राप्त ?416 करोड़ 07 लाख के राजस्व की तुलना में 9.82 प्रतिशत अधिक है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम दो माह में मंडलवार अर्जित ओरिजनेटिंग राजस्व में जबलपुर मंडल का योगदान 178 करोड़ 66 लाख रुपये, भोपाल मंडल का 177 करोड़ 39 लाख रुपये तथा कोटा मंडल का 100 करोड़ 90 लाख रुपये रहा है.

यात्री यातायात में राजस्व वृद्धि के लिए किए गये प्रयास

- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
- पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया.
- प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने के लिए यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए.
- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई गई.
- यात्रियों की सुविधा के लिए आईसीएफ कोच रैक को एलएचबी कोच संरचना में परिवर्तित किया जा रहा है.
- अधोसंरचना कार्यों में गति लाकर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की जा रही तथा समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-