जबलपुर. जबलपुर में आयोजित हिन्दू हुंकार कार्यक्रम में शिरकत करने आई हिंदूवादी नेत्री काजल हिंदुस्तानी ने ऐलान किया कि हिंदू बेटियों को कथित 'लव जिहादÓ से बचाने के लिए देशभर में रिहैब सेंटर खोले जाएंगे. उन्होने कहा कि देश का पहला 'लव जिहाद रिहैब सेंटरÓ गुजरात में शुरू किया जाएगा. यहां उन युवतियों और परिवारों को सहायता दी जाएगी, जो कथित तौर पर लव जिहाद से प्रभावित हुए हैं.
काजल हिन्दुस्तानी ने आगे कहा कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और संगठित तरीके से युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को फंसाने के लिए अलग-अलग रकम तय की जाती है और इसके लिए विदेशों से फंडिंग भी होती है.
हालांकि, उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किए. काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवतियों और उनके परिवारों को जागरूक करना है. उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात में बनने वाले पहले रिहैब सेंटर का उद्घाटन धीरेंद्र शास्त्री द्वारा किए जाने की योजना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में भी ऐसे सेंटर खोले जाएंगे, जहां युवतियों के साथ उनके परिवार के एक सदस्य को भी रहने की सुविधा दी जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

