जबलपुर. एमपी के जबलपुर में लम्हेटा घाट रोड पर भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मनीष यादव के शरीर पर गंभीर चोटेंं आई, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर मनीष यादव की उपचार के दौरान रात 11 बजे के लगभग मौत हो गई.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सनाई डोंगरी धूमा सिवनी निवासी मनीष यादव उम्र 27 वर्ष मोटर साइकल से किसी काम से लम्हेटा क्षेत्र आया था. जहां से शाम 7 बजे के लगभग अपने घर जाने के लिए निकला, जब वह बायपास रोड से आगे बढ़ रहाथा, इस दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन की टक्कर लगते ही मनीष मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटता हुआ चला गया.
हादसे में मनीष के सिर, हाथ, पैर व सीने में गंभीर चोटें आई, जिसे देख राह चलते लोग रुक गए और पुलिस को खबर देते हुए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर मनीष की रात 11 बजे के लगभग उपचार के दौरान मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकालकर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

