पमरे के जबलपुर रेल मंडल के स्काउट-गाइड का 90 सदस्यीय दल अमरकंटक में हो रही वार्षिक हाइक में भाग लेने रवाना

पमरे के जबलपुर रेल मंडल के स्काउट-गाइड का 90 सदस्यीय दल अमरकंटक में हो रही वार्षिक हाइक में भाग लेने रवाना

प्रेषित समय :16:31:18 PM / Fri, Jun 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय जबलपुर के मार्गदर्शन में जबलपुर मंडल की वार्षिक हाइक आयोजन अमरकंटक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेट ट्रेनिंग ट्रेनिंग सेंटर खोदरी में 12 जून से 14 जून तक किया जा रहा है। जिसमें जबलपुर रेल मंडल से 90 सदस्यीय दल रवाना हुआ.

राज्य मुख्यालय, जबलपुर के राज्य सचिव/उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/इंज़ी. सौरभ कुमार, सहा.जिला आयुक्त(स्काउट)/सहायक कार्मिक अधिकारी(कल्याण) शची पति नंदन, राज्य संगठन आयुक्त(स्काउट) रंजन कुमार सिंह, जिला सचिव अनिल कुमार चौबे के नेतृत्व में जबलपुर मंडल के लगभग 90 सदस्य इस जिला हाइक में शामिल होने रवााना हुए। इस हाइक में जबलपुर के सदस्यों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेट ट्रेनिंग ट्रेनिंग सेंटर खोदरी एवं अमरकंटक के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा, साथ ही वहां स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां कराई जायेंगी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-