जबलपुर में फनिगों एडविंचर पार्क में लगी आग में जिंदा जला था कर्मचारी, अब मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जबलपुर में फनिगों एडविंचर पार्क में लगी आग में जिंदा जला था कर्मचारी, अब मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

प्रेषित समय :18:15:26 PM / Sat, Jun 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मानेगांव स्थित फनिंगों एडविंचर पार्क में हुए अग्निकांड में वेल्डर अशोक मरावी जिंदा जल गया था. जिसका पुलिस ने  घटनास्थल पर कंकाल बरामद किया था. पुलिस ने जांच के बाद फर्म के मालिक विजयनगर निवासी प्रभाकर जैन, जगदम्बा कॉलोनी निवासी वेदांत कुमार दीवान और छोटा फुहारा निवासी बासु गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

25 मार्च को इस कांड के बाद जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेशानुसार प्रशासनिक जांच दल गठित कर अभिषेक सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, एमपीईबी से हेमलता बिनकर, लोक निर्माण विभाग से मनीष शर्मा, कार्यपालन यंत्री नगर निगम के अग्नि सुरक्षा अधिकारी कुशाग्र ठाकुर के जांच  दल गठित किया. जांच दल द्वारा निष्कर्ष दिया गया कि घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों एवं फर्म मालिकों के कथन और रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि फन्निंगो एडवेंचर एरीना फन गेम जोन पार्क की संरचना अस्थाई/अर्ध-स्थाई स्वरूप में स्थापित थी. परिसर में ज्वलनशील सामग्री जैसे फोम, प्लास्टिक कपड़ा ज्वनलशील प्रकृति की थी. इससे आग के तीव्र विस्तार की परिस्थितियां उत्पन्न हुयी. परिसर में पर्याप्त एवं कार्यशील अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे. फिक्सड फायर फाईटिंग सिस्टम का अभाव था. आग नियंत्रण हेतु प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध नही होना पाया गया.

संयुक्त जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के अनुसार घटना के समय परिसर में एग्जस्ट फैन स्थापना हेतु बिल्डिंग का कार्य किया जा रहा था. वेल्ंिडग के दौरान चिंगारियां समीप स्थित ज्लवनशील सामग्री के सम्पर्क में आने से आग लग गई थी. फन्निंगो एडवेंचर एरीना फन गेम जोन में आग लगने का तत्कालीन कारण अशोक मरावी द्वारा किया जा रहा बेल्डिंग कार्य और उससे उत्पन्न होने वाली बेल्डिंग स्पार्किंग हैं. परिसर में पर्याप्त एवं कार्यशील अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं होने तथा फिक्स्ट फायर फाईटिंग सिस्टम के अभाव में प्रारम्भिक स्तर पर आग नियंत्रण हेतु प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी. पार्क का इंश्योरेंस भी नहीं कराया गया हैं फर्म संचालकों द्वारा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहंीं थे जिससे फर्म संचालकों की लापरवाही से हादसा हुआ. बरगी पुलिस को तिलवारा निवासी अजय पटेल ने बताया कि मानेगांव में फनिंगों एडविंचर पार्क में गार्ड की ड्यूटी करता है. 25 मार्च को गार्ड ड्यूटी हेतु फनिंगो एडविंचर पार्क आया था. शाम 7 बजे आग लग गयी थी.

जिससे सामान जल गया था आग बुझने के बाद आग लगे हिस्से में सर्च करने पर गेमिंग जोन में एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ कंकाल रूपी शव मिला था. उधर, 26 मार्च को चौरई निवासी लोचन गौंड़ ने सूचना दी थी कि उसका जीजा गुमशुदा अशेाक मरावी फन्निंगो एडवेंचर पार्क में वेल्डिंग का काम करने के लिये गया था, जो वापस नहीं आया है. मोबाइल भी बंद है. गुमइंशान कायम कर जांच में लिया गया था. दौरान जांच गुमशुदा के परिजन एवं फन्निंगो के कर्मचारी से पूछताछ कर कथन लेख किये जो अपने कथन में बताये कि गुमशुदा अशोक मरावी फन्निंगो एडवेंचर पार्क में वेल्डिंग का काम करने के लिये आया था, जो वेल्डिंग करने के दौरान ही आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है. शव पहचान में नहीं आ रहा है. तभी से अशोक भी नहीं मिल रहा है. गुमशुदा अशोक मरावी की बेटी अंजली मरावी निवासी चूल्हागोलाई के ब्लड सेंपल विक्टोरिया अस्पताल में प्रिजर्व कराकर अज्ञात मृतक के शव से प्राप्त मोलर टीथ व फीमर बोन से डीएनए हेतु एफएसएल भेजा गया, जिससे उसकी पहचान हो सकी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-