जबलपुर में उल्टी-दस्त से युवती की मौत, मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था

जबलपुर में उल्टी-दस्त से युवती की मौत, मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था

प्रेषित समय :19:13:45 PM / Sat, Jun 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित शास्त्री नगर में रहने वाली राशि वासनिक को उल्टी-दस्त होने के कारण मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां पर युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार राजैन्द्र वासनिक उम्र 59 वर्ष निवासी सोनी कालोनी शास्त्रीनगर चाय की दुकान चलाते हैं. उनकी बेटी राशि वासनिक उम्र 22 वर्ष जो प्राईवेट नौकरी करती थी. बीती सुबह के वक्त आफिस जाने के लिए तैयारी कर रही थी. इस दौरान उसे उल्टियां होने लगी, परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले दस्त भी लगने लगे. परिजनों ने हालत बिगड़ते देखी तो उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया.

जहां पर डाक्टरों ने हालत देखी तो भरर्ती कर उपचार शुरु कर दिया. इलाज के दौरान बीती शाम 7 बजे के लगभग राशि की मौत हो गई. बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन भी स्तब्ध रह गए, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-