जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा-चौमहला-कोटा मेमू ट्रेन का विस्तार अब उज्जैन तक करने का निर्णय लिया गया है. यह विस्तार 15 जून से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
कोटा-उज्जैन-कोटा मेमू ट्रेन विस्तारित नई समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 61624 कोटा से उज्जैन मेमू ट्रेन प्रतिदिन कोटा से प्रात: 5:40 बजे प्रस्थान कर रामगंज मंडी (07:05 बजे), भवानी मंडी (07:33 बजे), शामगढ़ (08:05 बजे), चौमहला (08:38 बजे), विक्रमगढ़ आलोट (09:13 बजे) एवं नागदा (10:30 बजे) होते हुए दोपहर 12:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन से कोटा मेमू ट्रेन प्रतिदिन उज्जैन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर नागदा (14:10 बजे), चौमहला (15:25 बजे), शामगढ़ (15:53 बजे), भवानी मंडी (16:28 बजे) एवं रामगंज मंडी (16:58 बजे) होते हुए सायं 19:05 बजे कोटा पहुंचेगी.
कोच संरचना- इसमें 12 मेमू कोच होंगे.
ठहराव- विस्तारित मार्ग पर यह ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू कोटा, डकनिया तलाव, अलनिया, रावंठा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क, रामगंज मंडी, झालावाड़ रोड, धुआँखेड़ी, भवानी मंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, तलावली, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूनी रीछा, महिदपुर रोड, रोहल खुर्द, नागदा, भाटीसुड़ा, पिपलोदा बागला, उन्हेल, पलसोड़ा मकड़ावन, असलावदा और नईखेड़ी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

