जबलपुर- नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व ठेकेदार के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की छापामारी

जबलपुर- नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व ठेकेदार के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की छापामारी

प्रेषित समय :12:44:02 PM / Tue, Jun 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार 16 जून की सुबह नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है. ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम के एक ठेकेदार के घर पर भी छापा मारा है. अभी सर्चिग कार्रवाई चल रही हैं. 

ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के आवास व अन्य स्थानों में जांच की जा रही है. 

प्रारंभिक जांच में अधिकारी के नाम पर एक फ्लैट, करीब 10 हजार वर्गफुट का भूखंड, आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि, चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है और जांच एजेंसियां आय और संपत्ति के बीच असमानता का आकलन कर रही हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-