जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बरगी व आसपास के गांव में घूम-घूम कर डीजल बेचने वाले युवक को पुलिस ने मानेगांव धाधरा रोड से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवक अनिल पटेल के कब्जे से 180 लीटर डीजल बरामद किया है. उक्त डीजल प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर रखा था.
पुुलिस के अनुसार बरगी के मानेगांव में रहने वाला अनिल पटेल लम्बे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वाहन के चालकों को घूम-घूम कर अवैध रुप से डीजल बेच रहा है. जिसके चलते पुलिस की टीम अनिल की तलाश में जुटी रही. बीती शाम वह मानेगांव के ग्राम धाधरा में प्लास्टिक के डिब्बों में डीजल लेकर पहुंचा, जब वह वाहनों चालकों को डीजल बेच रहा था, इस दौरान पुलिस पहुंच गई, पुलिस को देखते ही अनिल पटेल डीजल छोड़कर भाग निकला.
वहीं डीजल खरीदने पहुंचे ग्राहकों में भी भगदड़ मच गई. पुलिस ने पीछा करते हुए अनिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से 6 डिब्बों में भरा करीब 180 लीटर बरामद कर अनिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रुप से डीजल बेचने वाले अन्य कारोबारियों की तलाश भी की जा रही है, जल्द ही उन्हे पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

