जबलपुर में पुलिस को देखते ही तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया शातिर बदमाश

जबलपुर में पुलिस को देखते ही तानी पिस्टल, घेराबंदी में पकड़ा गया शातिर बदमाश

प्रेषित समय :15:58:57 PM / Tue, Jun 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रानीताल शमशान घाट के पास पिस्टल लेकर अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहे शातिर बदमाश शिवम उर्फ शुभम नामदेव को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. शिवम जैसे ही पुलिस के घेरे में आया तो उसने पिस्टल चमकाते हुए भागने की कोशिश की थी.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्तिक होटल यादव कालोनी के पास रहने वाला शिवम उर्फ शुभम पिता मुकेश उर्फ मुन्ना नामदेव उम्र 34 वर्ष पिस्टल लेकर रानीताल शमशान के आसपास अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहा था. इस बात की खबर मिलते ही लार्डगंज पुलिस पहुंच गई और युवक को पकडऩे के लिए जैसे ही घेराबंदी की तो उसने भागने के लिए पुलिस कर्मियों पर पिस्टल तानकर धमकी देना शुरु कर दिया.

इस बीच पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए शिवम नामदेव को दबिश देकर पकड़ लिया. शिवम के पास से पिस्टल बरामद की जिसमें एक कारतूस लोड था. शिवम को पुलिस के हत्थे चढ़ते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह चर्चाएं व्याप्त रही. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त पिस्टल कहां से लाया था, यहां पर कैसे घूम रहा था. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-