जबलपुर में बेचे जा रहे थे इंदौर से चोरी किए गए दो पहिया वाहन, डिलीवरी बॉय निकला मुख्य सरगना, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में बेचे जा रहे थे इंदौर से चोरी किए गए दो पहिया वाहन, डिलीवरी बॉय निकला मुख्य सरगना, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रेषित समय :19:35:54 PM / Mon, Jun 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कालेज परिसर व बड्डा दादा मैदान से शातिर चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर दो पहिया वाहन बरामद किए है। इस गिरोह का सरगना आयुष इंदौर में डिलीवरी बॉय का काम करता रहा। जहां से वाहन चोरी कर जबलपुर लाकर बेचता रहा। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
                                     गढ़ा पुलिस के अनुसार मुखबिर से खबर मिली थी कि मेडिकल कॉलेज परिसर में दो संदिग्ध युवक बिना नंबर की स्कूटी के साथ घूम रहे हैं और उसे कम कीमत में बेचने की कोशिश में हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त स्थान पर दबिश देकर अभिषेक व सुरेंद्र नामक युवक को हिरासत में लेकर स्कूटी के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि उक्त गाड़ी इंदौर के तिलकनगर इलाके से चुराई है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड्ढा दादा मैदान में दबिश देकर दो अन्य युवक राहुल और शुभम को पकड़ा, वे भी वाहन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को पूछताछ ने इन युवकों ने बताया कि उक्त गाड़ी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर पूछताछ की तो पता चला कि इंदौर में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला आयुष गाडिय़ां चुराकर इन्हें देता था। आयुष पर पहले से ही इंदौर के कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पकड़े गए चारों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की वारदातों में भी इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं फरार मुख्य सरगना आयुष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-