जबलपुर में युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर लगाई फांसी, झगड़े के बाद उठाया कदम

जबलपुर में युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर लगाई फांसी, झगड़े के बाद उठाया कदम

प्रेषित समय :15:21:45 PM / Tue, Jun 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ग्राम तलाड़ में संतोष उर्फ मिथुन कोल नामक युवक ने घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक को फ ांसी पर लटकते देख गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम तलाड़ निवासी संतोष उर्फ मिथुन कोल का गांव में किसी ने झगड़ा हो गया. झगड़ा होते देख भाई संदीप कोल पहुंच गया, जिसने बीच बचाव किया और संतोष को घर लेकर आ गया. रात 9 बजे के लगभग संतोष घर से बाहर निकला और भिलमा के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली. संतोष को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों सहित गांव के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने संतोष को देखा तो स्तब्ध रह गए. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव का पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. वहीं पुलिस को पूछताछ में झगड़ा होने की जानकारी लगी, जिसपर पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर संतोष कोल का किससे झगड़ा हुआ है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-