जबलपुर. एमपी के सिवनी स्थित छपारा में पेड़ काटने के मामले को निपटाने के लिए अपर कलेक्टर का रीडर आज किसान से 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था. जिसे जबलपुर से पहुंची लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही रीडर माधव प्रसाद तिवारी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया.
इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि छपारा के ग्राम गंगादाना निवासीे संतोष सिंह सिसोदिया ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि ग्राम में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे, जो खसरा के कॉलम में दर्ज थे. अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काट दिए गए थे, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी. विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी. आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था, जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी.
कार्यालय में पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30,000 रुपए की मांग की गई थी. सौदेबाजी में 20,000 रूपये लेने के लिए रीडर तैयार हो गया था. लोकायुक्त ने छापा मारा और मंगलवार को रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए उपभोक्ताफॉर्म बिल्डिंग के पोर्च में रंगे हाथों पकड़ा. Óट्रेप दल सदस्य. टीएलओ निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

