जबलपुर में बेलगाम डंपर ने वाहनों को रौंदा, तीन कार क्षतिग्रस्त, एक पर पलटा मारी टक्कर, घमापुर क्षेत्र में मची अफरातफरी, भगदड़

जबलपुर में बेलगाम डंपर ने वाहनों को रौंदा, तीन कार क्षतिग्रस्त, एक पर पलटा मारी टक्कर, घमापुर क्षेत्र में मची अफरातफरी, भगदड़

प्रेषित समय :15:45:12 PM / Thu, Jun 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित घमापुर क्षेत्र में आज सुबह के वक्त चीखपुकार व भगदड़ मच गई, जब तेज गति से आए डम्पर ने तीन कार को रौंद दिया, इसके बाद एक कार के ऊपर जाकर पलट गया. हादसा गैस एजेंसी के पास हुआ है, हालांकि कोई जनहानि नही हुई है, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

बताया गया है कि घमापुर क्षेत्र में सुबह के वक्त तेज गति से लहराते हुए आए डम्पर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, डम्पर को अनियंत्रित होते सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे कई वाहनों को उसने अपनी चपेट में ले लिया. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक डंपर की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इसके बाद वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और डंपर बीच सड़क पर पलट गया.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए क्रेन बुलाकर पलटे हुए डंपर को हटवाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका. पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-