जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित छोटी बजरिया क्षेत्र में रहने वाले युवक अखिलेश दत्त पडऱहा प्रतिवर्ष 38 हजार रुपए मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए. अखिलेश ने मोबाइल फोन पर आए विज्ञापन की लिंक को जैसे ही क्लिक किया, इसके बाद उनके खाते से 3.20 हजार कट गए.
पुलिस के अनुसार छोटी बजरिया गढ़ा निवासी अखिलेश दत्त पडऱहा ने सोशल मीडिया पर निवेश संबंधी विज्ञापन देखा था. विज्ञापन पर दी गई जानकारी भरने के बाद एक व्यक्ति ने फोन कर 3.20 लाख रुपये निवेश करने पर तीन वर्षों तक प्रतिमाह 38 हजार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया.
भरोस में आकर अखिलेश ने आरटीजीएस के माध्यम से राशि जमा कर दी. इसके बाद जब अखिलेश ने फोन पर संपर्क कर किश्त की मांग की तो आरोपियों से भुगतान करने से मना कर दिया, यहां तक कहा कि अतिरिक्त दो लाख रुपए जमा करे नहीं तो झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा. मुनाफा पाने के चक्कर में लाखों रुपए गवां चुके अखिलेश ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

