जबलपुर में गैस टेंकर के कुचलने से युवक की मौत, बहन की शादी के लिए खरीददारी करने बाजार जा रहा था

जबलपुर में गैस टेंकर के कुचलने से युवक की मौत, बहन की शादी के लिए खरीददारी करने बाजार जा रहा था

प्रेषित समय :15:15:23 PM / Sun, Jun 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित पोला कटंगी तिराहा पर बाइक सवार दो युवकों को उस वक्त टैंकर ने कुचल दिया. हादसे में दुर्गेश झारिया नामक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक प्रदीप उर्फ बहादुर के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. दुर्गेश अपनी बहन की शादी के लिए खरीददारी करने के लिए बाजार जा रहा था.

पुलिस के अनुसार ग्राम कूड़ा निवासी दुर्गेश झारिया की बहन पूनम की शादी रही, जिसके चलते दुर्गेश शादी कार्यक्रम के लिये सामान खरीदने के लिये शाम लगभग 7 बजे मोटर साइकल प्रदीप उर्फ बहादुर के साथ निकला. जब वह पोला तिराहा से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान कटंगी की ओर से आए गैस टैंकर ने टक्कर मार दी, टैंकर की टक्कर लगते ही दुर्गेश व प्रदीप बाइक सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए टैंकर निकल गया.

हादसे में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रदीप के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुघर्टना होते देख पीछे से आ रहे चचेरा भाई भी रुक गया, देखते ही देखते मौके पर कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप उर्फ बहादुर को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार टैंकर चालक की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-