जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एबी सिंह को एसटीएफ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश के बाद उन्होने अपनी नई जिम्मेदारी सम्हाल ली है. इससे पहले वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में तीन साल तक रहे, फिर भोपाल मुख्यालय में एआईजी शिकायत बने और हाल ही में नर्मदापुरम में अजाक एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
नए पुलिस अधीक्षक एवी सिंह जबलपुर के बरगी थाना में भी प्रभारी के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके है, इसके बाद उन्होंने जबलपुर में ही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में लगभग 3 वर्ष काम करते हुए बड़े घोटालों, भ्रष्टाचार और वित्तीय हेरफेर के कई पेचीदा मामलों का पर्दाफाश किया था. इसके बाद पदोन्नति पाकर वे भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने आम जनता की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था संभाली. इसके बाद नर्मदापुरम में अजाक पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने कमजोर वर्गों के हितों और उनसे जुड़े कानूनों को प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू करवाया. उनके इस लंबे अनुभव का सीधा फायदा अब एसटीएफ को मिलेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

