जबलपुर के केन्ट क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रहवासी, कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, ऑफिस के सामने फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर के केन्ट क्षेत्र में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रहवासी, कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, ऑफिस के सामने फोड़े मटके, दी आंदोलन की चेतावनी

प्रेषित समय :20:01:21 PM / Tue, Jun 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में केन्ट क्षेत्र में बढ़ती जा रही पानी की किल्लत को देखते हुए यूथ कांग्रेस और केंट ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने कैंट छावनी का घेराव किया और जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की, इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आफिस के सामने मटके फोड़कर अपना विरोध जताता. हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया,और अंदर जाने से मना किया तो गेट पर ही मटके फोडना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंट बोर्ड में पिछले 12 साल में पहली बार ऐसी पानी की समस्या बनी है. कैंट बोर्ड में रहने वाले किसी भी घर में पानी नहीं आ रहा है, जिससे जनता परेशान है. हालात ऐसे हो गए हैं कि घर में पीने तक के पानी की समस्या आन खड़ी हुई है, इसके बाद भी केंट बोर्ड के अधिकारी समस्या का समाधान करने की वजह हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है.  एनएसयूआई के सदस्य राहुल रजक का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से सदर क्षेत्र में पानी की किल्लत मची हुई है, लेकिन प्रशासन मौन बैठा हुआ है. कैंट विधानसभा में सालों से भाजपा के जनप्रतिनिधि बैठे हुए हैं. सरकार उनकी है, इसके बावजूद भी कैंट बोर्ड में पानी की किल्लत है, जिससे कि जनता को परेशान होना पड़ रहा है. आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और मटके फोड़कर चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द पानी नहीं आता है, तो उग्र आंदोलन सड़क पर उतर कर किया जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-