कराकस. वेनेजुएला में बुधवार शाम, यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह दो शक्तिशाली भूकंप आए. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (स्त्रस्) के मुताबिक, इसमें 10,000 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं ये भी माना जा रहा है कि ये संख्या 1 लाख के करीब भी हो सकती है.
बता दें पहले 7.2 और फिर कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया. दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए.कराकस समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया. हालांकि अभी तक सरकार ने किसी मौत के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं.
जोरदार भूकंप के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. वहीं अब बचाव कार्य जोरों पर है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया. इससे धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


